नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य अधिकारी को दिखाया डेंगू मच्छर

मिसाल न्यूज़

रायपुर। वामन राव लाखे वार्ड के जागरुक नागरिक विजय सोना ने आज एक डेंगू मच्छर को पॉलीथीन में कैद किया और उसे नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के हवाले किया। नगर निगम मुख्यालय में आकाश तिवारी ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्राही को डेंगू मच्छर को दिखाया।

आकाश तिवारी ने कहा कि मच्छर के काटने पर कोई डेंगू का शिकार हुआ तो जान चले जाने का खतरा तक बने रहता है। डेंगू मच्छर का इस तरह फैलाव चिंता का विषय है। विजय सोना ने मच्छर को पकड़कर टिल्लू चौक के पास डॉक्टर सोनकर को दिखाया। डॉ. सोनकर ने पुष्टि की कि यह डेंगू फैलाने वाला मच्छर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *