मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार आज कमल विहार के समीप स्थित मोती नगर प्रगति विहार में लगभग डेढ़ एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग को रुकवाने की कार्यवाही की गई। वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से तत्काल काटकर आने-जाने के रास्ते को अवरुद्ध किया गया। कार्यवाही के दौरान जोन 10 कार्यपालन अभियंता आशीष शुक्ला, सहायक अभियंता योगेश यदु व सुशील अहीर, उप अभियंता राहुल थारानी मौजूद थे।

