मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम अपर कमिश्नर (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही एवं जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल की उपस्थिति में आज सोनडोंगरी में स्थित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।

एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर का संचालन एजेंसी एनिमल वेलफेयर सोसायटी हरियाणा कर रही है। एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर में अब तक लगभग 413 आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग 15 कुत्तों की नगर निगम क्षेत्र के मार्गों में धरपकड़ की जा रही है। अपर कमिश्नर ने सेंटर के ऑपरेशन थियेटर, चिकित्सकों के प्रबंधन, धरपकड़ कर लाये गए कुत्तों के वेक्सीनेशन कार्य, डी वार्मिंग कार्य सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बताया कि बैरन बाजार में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल सेंटर को मिलाकर अब नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग 30 कुत्तों की धरपकड़ कर उनकी नसबन्दी का कार्य प्रगति पर है।

