सरयूपारीण ब्राह्मण सभा ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर किया राहगीरों को ओआरएस पाउच वितरित

रायपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर सरयूपारीण ब्राह्मण सभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर राहगीरों को ओ आर एस पाउडर के पाउच का वितरण किया। सरयूपरीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने बताया कि नगर में पड़ रही भीषण गर्मी से लू के हालात बने हुए हैं। ऐसे में सामान्य राहगीरों को काफी परेशनी उठानी पड़ रही है। इसी के मद्देनजर सरयूपारीण ब्राह्मण सभा व्दारा यातायात थाना पचपेड़ी नाका के निरीक्षक नवलकिशोर कश्यप एवं उनके स्टाफ के साथ मिलकर राहगीरों को ओ आर एस पाउडर के पाउच का वितरण किया गया। उपस्थित निरीक्षक नवलकिशोर कश्यप ने राहगीरों से लू से बचने की सलाह देते हुवे हेलमेट लगाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से सर पर धूप से बचत होती है साथ ही दुर्घटना में गम्भीर चोट नहीं आती । 2200 ओ आर एस पाउडर पाउच का वितरण समाज के द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ सुरेश शुक्ला समेत नवलकिशोर कश्यप, निराकार भोई, आर एल द्विवेदी , विष्णु कुमार मिश्रा, केएन तिवारी ,राजेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, बैजनाथ मिश्रा,भागवत तिवारी, प्रवीण चौबे, अंकुश शुक्ला एवं अभय तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *