गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक नाली निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण में आ रही बाधाओं को नगर निगम ने हटाया

मिसाल न्यूज़

रायपुर। गोगांव अंडरब्रिज से पानी टंकी तक 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत स्वीकृत नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधित 17 संरचनाओं, जिनमें दीवार, पाटा, सीढ़ी, ठेला, गुमटी आदि शामिल हैं को नगर निगम ने आज हटाने की कार्यवाही की।

नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर) के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, शैलेन्द्र पटेल, उप अभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान, श्रीमती अंकिता सोनवर्षा एवं इम्तियाज अहमद ने इस  कार्यवाही को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *