पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

रायपुर। गुरु गोविंद सिंह वार्ड के जगन्नाथ नगर सामुदायिक भवन में पार्षद कैलाश बेहरा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134 वें संस्करण सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट पीयूष मिश्रा थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सभी उपस्थित जनों ने एकाग्रता के साथ सुना तथा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रीतम महानंद एवं कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम बाघ ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा शंकर नगर मंडल उपाध्यक्ष आकाश तिवारी, शंकर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती उमा रात्रे, जिला महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती मीना सेन, श्रीमती गायत्री चंद्राकर, डोमन वर्मा, गणेश निर्मलकर, कमल हरपाल, खेमा सागर, राजेश ताँड़ी, सहदेव महानंद, भास्कर धनकर, हूरदा दीप, बाबूलाल जगत, सुशील हरपाल, शिव महानंद, तुलेश यादव, अमन बेहरा जी एवं विजय चौबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *