छत्तीसगढ़ में बनी हिंदी वेब सीरीज ‘आभूषण’ का ट्रेलर लॉच

मिसाल न्यूज़

छत्तीसगढ़ में बनी रहस्यमयी हिंदी वेब सीरीज ‘आभूषण’ का ट्रेलर पिछले दिनों जनमंच सभागृह में लॉच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने-माने फ़िल्म डायरेक्टर मनोज वर्मा थे।

‘आभूषण’ जीएस प्रोडक्शंस की प्रस्तुति है। प्रोड्यूसर गजेंद्र श्रीवास्तव हैं। लेखक व डायरेक्टर डॉक्टर नेहा शुक्ला हैं। ‘आभूषण’ में मुख्य भूमिका नेहा ने ही निभाई है। ट्रेलर लॉचिंग में प्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर विशेष रुप से उपस्थित थीं। ट्रेलर रहस्य और कौतूहल से भरा हुआ है। यह वेब सीरीज जीएस प्रोडक्शन के यू ट्यूब चैनल पर प्रसारित होने वाली है। ‘आभूषण’ के मुख्य कलाकार डॉ नेहा शुक्ला, परितोष सिंह बघेल, जागेश वर्मा एवं गोपाल सोनी, नितेश सूर्यवंशी, संध्या वर्मा, भूमि साहू, शुभम शर्मा, अंशुल प्रजापति एवं सागर सोनी हैं। एसोसियेट डायरेक्टर दीप मधु व असिस्टेंट डायरेक्टर प्रियांशु शर्मा हैं। डीओपी एवं एडिटर भूमित साहू हैं। ‘आभूषण’ में रहस्य, प्रेम कथा, भाई बहन का अटूट बंधन, फिलॉसफी, फिक्शन, वीएफएक्स बहुत कुछ नजर आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *