मिसाल न्यूज़
रायपुर। सरयूपारीण ब्राम्हण समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, आर.एल. द्विवेदी, राजेन्द्र शर्मा, बैजनाथ मिश्रा एवं प्रवीण चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय में महापौर मीनल चौबे से मुलाकात कर उन्हें समाज की वार्षिक पत्रिका ‘तुलसी दर्पण’ की प्रति भेंट की। पदाधिकारियों ने समाज के भवन प्रांगण में महापौर निधि मद से लगभग 8 लाख रूपये की राशि से पेवर ब्लॉक कार्य के लिए महापौर को धन्यवाद दिया।

