राजधानी रायपुर की तस्वीर बदलने निगम कमिश्नर ने इंजीनियरों को दी वार्डों की ज़िम्मेदारी

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने राजधानी रायपुर की तस्वीर बदलने बड़ा फैसला लेते हुए सभी 70 वार्डों के लिए इंजीनियरों को प्रभारी नियुक्त करते हुए उनकी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इन इंजीनियरों को वार्डों में सफाई, पानी व स्ट्रीट लाइट समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त हैं या नहीं की ख़बर लेते रहने के अलावा अवैध निर्माणों पर विशेष नज़र रखनी होगी।

नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज इस आशय का आदेश जारी हुआ। सभी 70 वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों पर प्रभारी इंजीनियरों को बारीक नज़र रखनी होगी।  वार्ड प्रभारी इंजीनियरों को उनके मूल कार्यों के अतिरिक्त संबंधित वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य, नगर निवेश के कार्य, वैध-अवैध होर्डिंग्स का सर्वे, स्ट्रीट लाइट की स्थिति, गार्डन का रख-रखाव, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बी.एल.सी. एवं ए.एच.पी. आवास निर्माण हेतु पात्र हितग्राहियों का सर्वे, ओपन स्पेस का सर्वे, वैध नल कनेक्शन, अवैध नल कनेक्शन, बल्क नल कनेक्शन, पाईप लाईन लीकेज, मीटर एवं जल प्रदाय की स्थिति, स्वच्छता सर्वेक्षण, जी.वी.पी. पाईंट, ब्लैक स्पॉट, सी एण्ड डी वेस्ट, बल्क जनरेटर, पब्लिक युटिलिटी, तालाब, पब्लिक टायलेट, गार्डन ओपन जिम, आंगनबाड़ी सर्वे, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण जैसे कार्यों पर नज़र रखते हुए उन्हें जनसुलभ कराना होगा। ए

जारी आदेश के अनुसार नगर निगम जोन 1 के वार्ड 3 मो. इम्तियाज अहमद उप अभियंता, वार्ड 4 गोपाल प्रधान उप अभियंता, वार्ड 5 राजेश पटेल उप अभियंता, वार्ड 15 श्रीमती किस्टमणी सहायक अभियंता, वार्ड 16 शरद देशमुख सहायक अभियंता, वार्ड 17 सुश्री रश्मि भौसला उप अभियंता, वार्ड 18 श्रीमती अंकिता सोनवर्षा उप अभियंता, जोन 2 के वार्ड 6 सुधीर भट्ट उप अभियंता, वार्ड 13 श्रीमती अंजली बारले उप अभियंता, वार्ड 14 अनिमेष चन्द्राकर उप अभियंता वार्ड 26 शुभम तिवारी उप अभियंता, वार्ड 27 गोविन्द साहेब बंजारे सहायक अभियंता, वार्ड 28 विजय शर्मा सहायक राजस्व अधिकारी, वार्ड 35 पवन कश्यप राजस्व निरीक्षक, जोन 3 के वार्ड 12 सत्यप्रकाश सिंह उप अभियंता, वार्ड 29 जयनंदन डहरिया उप अभियंता, वार्ड 30 अक्षय भारद्वाज उप अभियंता, वार्ड 31 व 33 नरेश कुमार साहू प्रभारी सहायक अभियंता, वार्ड 47 श्रीमती श्रुति चतुर्वेदी उप अभियंता, वार्ड 48 श्रीमती पूनम साहू उप अभियंता, जोन 4 वार्ड 34 हिमांशु चंद्राकर उप अभियंता, वार्ड 43 श्रीमती अंकिता अग्रवाल उप अभियंता, वार्ड 44 व 45 दीपक देवांगन सहायक अभियंता, वार्ड 46 सुश्री राखी देवांगन उप अभियंता, वार्ड 57 गुलाब चंद कर्ष सहायक अभियंता, वार्ड 64 रोशन देव रात्रे उप अभियंता, जोन 5 के वार्ड 39 सुश्री प्राची चौबे उप अभियंता, वार्ड 40 टिकेन्द्र चंद्राकर उप अभियंता, वार्ड 41 नागरेश्वर राव रामटेके सहायक अभियंता वार्ड 42 श्रीमती कृति शर्मा उप अभियंता, वार्ड 66 निर्मल तिग्गा उप अभियंता वार्ड 67 सुश्री मनीषा निराला उप अभियंता, वार्ड 68 अरविंद राहुल सहायक अभियंता, जोन 6 के वार्ड 58 श्रीमती विद्या देशलहरा उप अभियंता, वार्ड 59 राजकमल धृतलहरे उप अभियंता, वार्ड 60 पुकेश साहू सहायक अभियंता वार्ड 61 सागर ठाकुर उप अभियंता, वार्ड 62 कनिका ढारगावे उप अभियंता, वार्ड 63 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी सहायक अभियंता, वार्ड 65 अंकुर अग्रवाल सहायक अभियंता, जोन 7 के वार्ड 22 सुरेंद्र श्रीवास उप अभियंता, वार्ड 23 सुश्री रचना संघवी उप अभियंता, वार्ड 24 व 25 कमलेश मिथलेश सहायक अभियंता, वार्ड 36 शत्रुधन देशलहरे सहायक अभियंता, वार्ड 37 चन्द्रकांत बर्गे उप अभियंता, वार्ड 38 श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल उप अभियंता, जोन 8 के वार्ड 1 अंकुर मिश्रा उप अभियंता, वार्ड 2 अनुराग पाटकर सहायक अभियंता, वार्ड 19 अबरार खान उप अभियंता, वार्ड 20 लोचन प्रसाद चौहान उप अभियंता वार्ड 21 भुपेन्द्र डिल्ली उप अभियंता, वार्ड 69 अमन चंद्राकर सहायक अभियंता, वार्ड 70 योगेन्द्र साहू उप अभियंता जोन 9 वार्ड 7 अतुल बंसल उप अभियंता, वार्ड 8 आशुतोष पाण्डेय उप अभियंता, वार्ड 9 श्रीमती अंकिता जनार्दन उप अभियंता, वार्ड 10 सैय्यद जोहेब सहायक अभियंता, वार्ड 11 श्रीमती जिज्ञासा जैन उप अभियंता, वार्ड 32 कृष्णा साहू उप अभियंता, वार्ड 51 रविप्रभात साहू उप अभियंता, जोन 10 के वार्ड 49 फराज फारूकी प्रभारी सहायक अभियंता, वार्ड 50 राहुल थरानी उप अभियंता, वार्ड 52 नवीन वर्मा उप अभियंता, वार्ड 53 मनोज साहू सहायक अभियंता, वार्ड 54 श्रीमती निवृत्ति परमार उप अभियंता, वार्ड 55 मोहम्मद वसीम खान उप अभियंता, वार्ड 56 सुशील अहीर सहायक अभियंता को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है।  वार्ड प्रभारी अपने वार्ड के समस्त कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार होंगे। निगम कमिश्नर ने यह आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *