मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज नगर निगम के जोन 4 दफ्तर में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। महापौर ने कहा कि अधिकारीगण पार्षदों से समन्वय बनाकर काम करें। जोन में समस्याएं लेकर आने वाले जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
बैठक में महापौर ने कहा कि अधिकरी-कर्मचारी गंभीरता से जनता की शिकायतों को सुनें एवं यथासंभव उनका निदान कार्य करें। अधिकारीगण कार्यालय में बैठकर नहीं बल्कि वार्डों में फील्ड में उतरकर समस्याओं का निरीक्षण कर उनका त्वरित निदान कार्य करें। महापौर ने कहा कि बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित कर वहां युद्ध स्तर पर सफाई कराएं। अवैध निर्माण करने वालों को न बख्शें।
समीक्षा बैठक में जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती अर्जुमन ढेबर, अजय साहू, पार्षद प्रतिनिधि संतोष हियाल, जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

