प्रसन्ना अवस्थी बनीं फिल्म विकास निगम की सदस्य

मिसाल न्यूज़

रायपुर। श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का  सदस्य मनोनीत किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने मनोनयन की सूचना 7 जुलाई की शाम जारी की। उल्लेखनीय है कि प्रसन्ना छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के पहले अध्यक्ष राजेश अवस्थी की पत्नी हैं। राजेश ने बतौर हीरो छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। वे भाजपा के जमीनी नेता थे एवं पार्टी में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती थी। राजेश का फरवरी 2025 में नगरीय  निकाय  के चुनाव प्रचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। फिल्म जगत में गहरी रुचि रखने वाली प्रसन्ना ने स्वयं राजेश के साथ कुछ अलबम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *