मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के निर्देश पर आज निगम अपर कमिश्नर (नगर निवेश) पंकज के. शर्मा ने निगम मुख्यालय डेटा सेंटर में नगर निवेश विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा की।
अपर कमिश्नर ने सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंताओं एवं उपअभियंताओं को निगम क्षेत्र में अतिक्रमणों, अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समय सीमा के भीतर प्रकरणों को निराकृत किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी 10 जोनों के नगर निवेश विभाग के इंजीनियरों को दिए। बैठक में नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नीतीश झा सहित सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के सहायक अभियंता एवं उपअभियंता उपस्थित थे।

