14 को राजधानी रायपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़… “हर घर तिरंगा” का संदेश…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह अंतर्गत 14 अगस्त को प्रातः 7:00 बजे राजधानी रायपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर से प्रारंभ होकर खजाना चौक (कलेक्टोरेट चौक) तक जाएगी, जहां से यू-टर्न लेकर पुनः शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर पर समाप्त होगी।

स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता को सुदृढ़ करना है। इस आयोजन के माध्यम से “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया जाएगा। दौड़ में जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, एनसीसी-एनएस कैडेट्स, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *