मिसाल न्यूज़
रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कंपोजिट बिल्डिंग के शुरू होने से विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होगा तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण प्रभात सक्सेसा ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण की वर्तमान स्थिति और शेष रह गए कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर ने भवन निर्माण से संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और शेष लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


