मेयर इन कौंसिल की बैठक में मच्छरों पर चर्चा… महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम की मेयर इन कौंसिल की आज हुई बैठक में फिल्टर प्लांट के 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र के वार्षिक संचालन एवं संधारण हेतु निविदा दर 1 करोड़ 75 लाख 82 हजार 717 रू. को स्वीकृति प्रदान की गई। पंडित आर डी तिवारी उच्चतर माध्यमिक शाला में विविध विकास कार्य करवाने निविदा दर 1 करोड़ 53 लाख 92 हजार स्वीकृत किए गए। निगम के 13 कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु 6 लाख 19 हजार 432 रू. की स्वीकृति दी गई। निराश्रित पेंशन के 198 तथा परिवार सहायता के 61 नये प्रकरण स्वीकृत किए गए।

निगम मुख्यलाय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही से वार्डों में मच्छरजनित रोगों एवं मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा व फाॅगिंग अभियान के संबंध में जानकारी ली गई। महापौर ने राजधानी के अनुरूप जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सभी वार्डों में मच्छरों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी तरीके से गुणवत्ता युक्त एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान को गति देने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता विमल कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती रोशन शर्मा को 1 वर्ष की संविदा नियुक्ति देने की अनुशंसा करते हुए स्वीकृति हेतु नियमानुसार प्रकरण राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को प्रेषित करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिये गये।

बैठक में निगम कमिश्नर विश्वदीप, एमआईसी सदस्यगण श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती संजना हियाल, डाॅ. अनामिका सिंह, मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, नंद किशोर साहू, अपर कमिश्नर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, संजय बागड़े, निगम सचिव सूर्यकांत श्रीवास्तव समेत सभी जोन कमिश्नर तथा कार्यपालन अभियंतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *