मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज 25 लाख रू. की लागत से बाल गंगाधर तिलक वार्ड में श्री बालाजी कल्याण मंदिर परिसर के पास नये सामुदायिक भवन निर्माण और एकता नगर गुढ़ियारी में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास नये सामुदायिक भवन के साथ उद्यान विकास कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राजेश मूणत ने श्री बालाजी कल्याण मंदिर परिसर के पास सामुदायिक भवन भव्य व सुन्दर बनाने विधायक निधि से 25 लाख रू. का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की। वार्ड पार्षद सोहनलाल साहू ने वार्ड में 2 सामुदायिक भवनों और उद्यान निर्माण व विकास कार्य प्रारंभ करवाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से मूणत एवं महापौर के प्रति आभार जताया। विधायक और महापौर ने जोन अधिकारियों को तत्काल स्वीकृति अनुसार सतत् मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, पार्षदगण सोहनलाल साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, श्रीमती अंबिका साहू, राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती परमिला बल्लाराम साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन, जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता डी.के. पैकरा, गजाराम कंवर सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

