0 विधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री का आया जवाब
मिसाल न्यूज़
रायपुर। विधानसभा में आज महिला बाल विकास मंत्री की ओर से जानकारी सामने आई कि छत्तीसगढ़ में 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।
कांग्रेस विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा का लिखित में सवाल था कि 20 नवम्बर 2025 की स्थिति में प्रदेश की कितनी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है? महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित शेष विवाहित महिलाओं से आवेदन लेकर इन्हें इस योजना के लाभ दिये जाने की प्रक्रिया कब तक प्रारंभ कर दी जावेगी? महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का लिखित में जवाब आया कि 20 नवम्बर 2025 की स्थिति में 69 लाख 15 हजार 273 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित शेष महिलाओं के आवेदन किए जाने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। कोई निश्चित समय सीमा बताना संभव नहीं है।

