मिसाल न्यूज़
13 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘आटा चक्की’ का पहला गाना “सजन रे निक लागे…” आज एवीएम यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ। साल 2025 के रवानगी होते में छत्तीसगढ़ की संगीत की दुनिया में यह शानदार दस्तक है। सुनील सोनी एवं कंचन जोशी के सुर से सजे इस गाने का संगीत दिया है प्रेम चंद्राकर ने।
निर्माता अलक राय एवं मंजूल ठाकुर की फ़िल्म ‘आटा चक्की’ में धनंजय एवं काजल की जोड़ी नज़र आएगी। फ़िल्म को निर्देशित किया है मंजूल ठाकुर ने। डीओपी सिद्धार्थ सिंह हैं। डबिंग-एडिटिंंग एडिटर नीरज वर्मा के श्रेष्ठ स्टूडियो में हुई है। ‘आटा चक्की’ के प्रस्तुतकर्ता अमन मूवी मार्क एवं श्री आद्या इंटरटेनमेंट हैं।

