नगर निगम ने अभियान चलाकर एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर मार्ग को किया अतिक्रमण मुक्त

0 30 दुकानों के सामने से सामान हटाया, 30 हजार का जुर्माना

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा के नेतृत्व में शहर के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम ने एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार से चिकनी मंदिर, मालवीय रोड तक मुख्य मार्ग पर अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर तक लगभग 30 दुकानों के सामने सड़क पर रखे गए सामान, बोर्ड और अन्य वस्तुएं हटाई गईं। सड़क पर कब्जा कर यातायात बाधित करने वाले लगभग 30 दुकानदारों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही सभी को भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटने के बाद एवरग्रीन चौक से चिकनी मंदिर तक का पूरा मार्ग अब कब्जामुक्त हो गया है। इससे नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की तत्काल राहत मिली है। नगर निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों को निरंतर अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। जनहित में सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन एवं उप अभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *