रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि राजधानी रायपुर में जल भराव से बचने के लिए बाढ़ नियंत्रक प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है। सभी जोन दफ्तरों को ज़िम्मेदारी दे दी गई है। अच्छी बात है लेकिन सवाल यह है कि इसका स्थायी समाधान कब निकलेगा?
आकाश तिवारी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि केंद्र सरकार से रायपुर नगर निगम को 220 करोड़ रुपए जो मिलना था उसे लाने महापौर व नगर निगम कमिश्नर को पहल करनी चाहिए। वह पैसा आ जाए तो राजधानी रायपुर के कुछ हिस्से को बरसात में होने वाले जलभराव से बचाया जा सकता है। केन्द्र, राज्य से लेकर नगर निगम तक में भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी रायपुर नगर निगम आर्थिक तंगी से गुजरे दुख का विषय है।

