मिसाल न्यूज़
रायपुर। गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद कैलाश बेहरा के पंडरी स्थित कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ सौजन्य भेंट हेतु पहुँचीं। इस अवसर पर पार्षद बेहरा ने महिला मोर्चा की नई पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा शुभकामनाएँ दी।
पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला मोर्चा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नवनियुक्त कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा एवं वर्तमान महिला मोर्चा जिला सह-कार्यालय मंत्री श्रीमती मीना सेन, उपाध्यक्ष श्रीमती आरती साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता साहू, महामंत्री श्रीमती गायत्री चंद्राकर, सह-संयोजिका श्रीमती प्रेम बाई दीवान तथा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सेवती साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

