कांग्रेस पार्षदों ने निगम कमिश्नर से कहा- “जनहित से जुड़े जिन कामों को लेकर आप आगे बढ़ रहे, आपके साथ”

मिसाल न्यूज़

रयपुर। रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने आज नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा से मुलाकात की।
आकाश तिवारी ने अपनी एवं अपने दल के पार्षदों के वार्डों की विकास से जुड़ी मांगों को निगम कमिश्नर के समक्ष रखा। नेता प्रतिपक्ष ने निगम कमिश्नर से कहा कि जनहित से जुड़े जिन कामों को लेकर आप आगे बढ़ रहे हैं, उनमें हम आपके साथ है।

नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम व्दारा अवैध नलों के नियमितीकरण के सरलीकरण की बात निगम कमिश्नर के समक्ष रखी, जिससे कि लोगों में भय का वातावरण ना रहे। तिवारी ने कहा कि संपत्ति कर में अधिभार में बहुत विसंगति है, बहुत विषमताएं हैंं, जिससे कितने ही लोग संपत्ति कर नहीं पटा पा रहे हैं। अगर संपत्ति कर का सरलीकरण करते हुए अधिभार में छूट दी जाए तो लोग आगे आकर संपत्ति कर भर सकेंगे। इससे नगर निगम के राजस्व में बढ़ोतरी भी।

अन्य कांग्रेस पार्षदों ने अपने अपने वार्डों की मांगों को निगम कमिश्नर के सामने रखा। संदीप साहू ने कहा कि वीर सावरकर वार्ड में नया बस डिपो जो बन रहा है वहां किसानों के जाने वाले रास्ते को रोक दिया गया है। उसको खुलवाया जाए। वार्ड में अवैध रूप से 7 एकड़ में जो अवैध प्लाटिंग हो रही है उसे रोका जाए। खी ।

पार्षद शेख मुशीर ने कहा कि मेरे शहीद अब्दुल हमीद वार्ड के शहीद स्मारक स्कूल के कक्ष में पानी भराव की समस्या है। उसका निराकरण किया जाए। वार्ड में बहुत से पुराने पेड़ हैं जिन्हें कटवाया जाए।

पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू ने कहा कि मेरे लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में अवैध निर्माण और अवैध पार्किंग की समस्या बहुत बढ़ गई है। स्ट्रीट लाइटों की कमी है। हाई स्कूल में जल भराव हो रहा है। इस समस्याओं का निराकरण कराया जाए।!

पार्षद श्रीमती दीप मनीराम साहू ने कहा कि मेरे सरदार वल्लभ भाई पटेल  वार्ड में प्रधानमंत्री आवास जो गुलमोहर पार्क के पास है वहां सीवरेज का गंदा पानी बाहर आ रहा है। उसका निराकरण किया जाए।

पार्षद श्रीमती जयश्री सत्यनारायण नायक ने कहा कि मेरे महामाया मंदिर वार्ड में मालसाय तालाब से शिवाजी नगर होते हुए परशुराम नगर गुप्ता किराना के आसपास तथा प्रोफेसर कॉलोनी शिवाजी नगर व मारुति नगर में पानी की पाइप लाइन बिछाने की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *