श्रवण यदु बने स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम शहीद स्मारक स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। श्रवण यदु शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। यह पुनर्गठन केंद्रीय शिक्षा नीति के तहत किया गया है। नियुक्ति के पीछे उद्देश्य शाला प्रबंधन समिति को मुख्य रूप से स्कूल के कामकाज पर नजर रखने, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्कूल विकास योजना तैयार करने और शिक्षकों व अभिभावकों के बीच तालमेल बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार लाना है। इसके अलावा शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति तथा मिड-डे मील की व्यवस्था पर नजर रखना, भवन मरम्मत, शिक्षण सामग्री को ध्यान में रखते हुए ‘स्कूल विकास योजना’ (SDP) तैयार करना, सरकार से मिलने वाले अनुदान और फंड का पारदर्शी और सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना जैसे दायित्व भी प्रबंधन समिति पर होता है।

श्रवण यदु

शाला प्रबंधन समिति में संजय जोशी वरिष्ठ शिक्षा विदि, नेहा राठौर उपाध्यक्ष, रमाकांत झा (प्रिंसिपल),राजेश पांडे, रजनीश पात्रा, संतोष अग्रवाल, सोनू कुरैशी सदस्य नियुक्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *