प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड 30 अप्रैल को, छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर 10 लाख से अधिक सुनेंगे-अरुण साव

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ‘मन की बात’ का 100 वां एपिसोड 30 अक्टूबर को देश भर में प्रसारित होने जा रहा है। यह आकाशवाणी व अन्य माध्यमों से प्रसारित किया जाने वाला एक अत्यंत लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता से संवाद करते हैं। 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर 10 लाख से अधिक लोग मन की बात का 100 वां एपिसोड सुनेंगे।

एकात्म परिसर में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा किइस कार्यक्रम का पहला प्रसारण 3 अक्तूबर 2014 को किया गया थाा। यह कार्यक्रम 52 भाषाओं एवं बोलियों जिनमें 11 विदेशी भाषाएं शामिल हैं, में प्रसारित होता है।  यह कार्यक्रम इतना लोकप्रिय है कि 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा भारत की जनता के पत्रों के उत्तर दिए। सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना है। सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की गरिमा को बढ़ावा देने का अभियान हो, #Statue Cleaning अभियान के माध्यम से हमारे नायकों को श्रद्धांजलि देना या ‘फिट इंडिया‘ अभियान के माध्यम से फिटनेस के मूल्य को बढ़ावा देना, सभी का उद्देश्य चरित्र निर्माण था। चाहे कोविड 19 महामारी का कठिन समय हो या देश के सामने कोई अन्य त्रासदी, प्रधानमंत्री ने हमेशा ऐसे समय में आशा की किरण दिखाई है। उनके भरोसा देने वाले शब्द नागरिकों के लिए उत्साहजनक और सुकून देने वाले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने संस्कृति, लोक परंपराओं, भाषा, लोगों की कहानियां और त्यौहार जो पहले मुख्यधारा में शामिल नहीं थे उनसे अवगत करवाने के लिए प्रभावी ढंग से इस मंच का उपयोग किया है। उन्होंने उन लोगों और उन क्षेत्रों को शामिल किया, जो भारत गाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री ने देश के सुदूर स्थानों की हमारी संस्कृति, कहानियों और परंपराओं के बारे में बात की। उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढ़ियों के बीच एक पुल बनाया और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को गति दी।

अरुण साव ने यह भी कहा-  

0 इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने कई सामाजिक अभियानों को गति दी

0 ‘Selfie with Daughter’ एवं ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ की सफलता इसका एक उदाहरण

0 आज 95 प्रतिशत खिलौना उद्योग घरेलू उद्योग बन गया

0 घरेलू पर्यटन को बढ़ावा मिला

0 जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। ‘अमृत सरोवरों’ का निर्माण कार्य इसका एक जीता-जागता उदाहरण

0 पर्यावरण संरक्षण एक आंदोलन बना

0 स्वच्छता अभियान सफल हुआ

0 कोरोना प्रबंधन में सहायता मिली है। टीकाकरण अभियान एक जनआंदोलन बना देश में रिकॉर्ड टीकाकरण संभव हुआ

0 कठिन परिस्थितियों में भी देश का मनोबल बना रहा

0 कोरोना काल में ऑक्सीजन पहुंचाने जैसे सराहनीय कार्य के लिए प्रधानमंत्री ने ट्रक ड्राईवर एवं पायलट से इस कार्यक्रम के माध्यम से बात कर उनका मनोबल बढ़ाया

0 ‘हर घर तिरंगा अभियान’ सामूहिक भागीदारी एवं राष्ट्रव्यापी उत्सव में परिवर्तित

0 इस कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के संवेदनशील, दूरदर्शी एवं सशक्त जननेता की छवि जन-जन तक पहुंची

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, मन की बात के प्रदेश संयोजक जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *