विधायक जुनेजा ने किया सिविल लाइन वार्ड का दौरा

रायपुर। रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं। सुबह वार्डों में पहुंच कर लोगों से व्यक्तिगत मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण कर रहे हैं। आज उन्होंने सिविल लाइन वार्ड अंतर्गत जोगी नगर के रहवासियों से भेंट की। नव निर्मित शेड कार्य का निरीक्षण किया। क्षेत्रवासियों ने नाली की नियमित सफाई न होने की शिकायत की, जिस पर जुनेजा ने वार्ड पार्षद को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जोगी नगर की गुमटी में नागरिकों के साथ चाय पीते हुए क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इसके अलावा आकाशवाणी सिविल लाइन में लोगों से जन संपर्क किया। उन्होंने अपने क्षेत्र के इंदिरा आवास में भी लोगो से भेंट किया। विधायक निधि से नव निर्माणधीन रंग मंच भवन का निरीक्षण किया। साथ ही पूर्व में 5 लाख की स्वीकृति के बावजूद स्थगित कार्य की समीक्षा की जिसे जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए आदेशित किया। पानी आपूर्ति के लिए निगम के संबंधित अधिकारियों को अपने दौरे में ही त्वरित निराकरण करने को कहा और खराब बोरवेल को ठीक कर पानी आपूर्ति नियमित करने को कहा। आवासों के बीच पसरे कचरे को सफाई गैंग लगाकर सफाई के लिए निर्देशित किया इस अवसर पर संजय सोनी, शैलेंद्र नायक, कमल घृतलहरे, विजय सिक्का, अक्कू नाग एवं रोहित कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *