भाजपा शंकर नगर मंडल की बैठक में पुरंंदर मिश्रा को जिताने का संकल्प

रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनावी कार्यक्रम की अगली कड़ी में आज भाजपा मंडल शंकर नगर की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में समाजसेवी के साथ ही एक लोकप्रिय जननेता की है। जनसेवा और समाजसेवा का उन्हें बेहतर अनुभव है, इसलिए उन्हें जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसकर मेहनत करना है।

श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ माने जाते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए इस चुनाव में भी पूरी ताकत से लड़कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। कांग्रेस के लोग सिर्फ लफ्फाजी करना जानते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सदस्य जी-तोड़ मेहनत के साथ विकास कार्य करने पर विश्वास रखता है।  भाजपा की यही सबसे बड़ी विशेषता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 सालों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इन उपलब्धियों को कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा क्षेत्र के घर-घर जाकर जनता के सामने रखें।

शंकर नगर मंडल में बैठक में सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर,शहर भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल, नलिनेश ठोकने, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, संजय कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, किशोर महानंद, महमूद खान,  विपिन पटेल, प्रीतम महानंद, सुनील सुधीर चौबे, पार्षद सुमन प्रजापति, राम प्रजापति, राधेश्याम बाग, दिलीप धनगर, हरिवंश वर्मा, रामदास मानिकपुरी, रितेश रक्सेल, उमा रात्रे, सुमित्रा रजक, डूमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, आकाश बलानी, मीना सेन,उमेश्वरी चंद्राकर,,सीमा पिल्ले,गायत्री चंद्राकर, शहनाज नजमा, दीपाली चौधरी व विद्या समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *