मंगलसूत्र पर मोदी की टिप्पणी निंदनीय- रंजीत रंजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। कांग्रेस राज्यसभा सदस्य श्रीमती रंजीत रंजन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नाम सही मायने में भारतीय जुमला पार्टी होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले राजस्थान फिर अलीगढ़ में झूठ बोले। अब गरिमा के विपरीत जाकर महिलाओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं व्दारा पहने जाने वाले मंगलसूत्र को लेकर जो बात कही वह उनकी सोच को दर्शाता है। एक महिला होने के नाते मैं इसकी निंदा करती हूं।

राजीव भवन में आज प्रेस वार्ता में श्रीमती रंजीत रंजन ने कहा कि 1962 के युद्ध के समय में श्रीमती इंदिरा गांधी ने ज्वेलरी और गहने तक आर्मी वालों को दे दिये थे। मोदी जी मंगलसूत्र को लेकर न जाने क्या कह रहे हैं। मंगलसूत्र एक महिला का सुहाग होता है। महिलाओं को हेय दृष्टि से देखने का अधिकार पूरे हिंदुस्तान में किसी को भी नहीं है। प्रधानमंत्री को भी नहीं। रंजीत रंजन ने कहा कि गुजरात में चार-चार प्रस्तावकों को गुमराह कर एक को र्निविरोध सांसद बनवा दिया गया। चुनाव के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। इस तरह की तानाशाही को लोकतंत्र देख रहा है। उन्होंने कहा कि 2008 में पूरा विश्व आर्थिक मंदी से गुजर रहा था उस समय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे। उन्होंने देश को बचाने का काम किया था। आज देश का प्रधानमंत्री झूठ पर झूठ बोले जा रहा है। रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल जो शासन किया उस पर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर चुकी है। मोदी जी भी अपने 10 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करें। मोदी जी बताएं कि युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी क्यों नहीं दे पाये? भारतीय जुमला पार्टी की सरकार में महंगाई इतनी क्यों बढ़ गई। नोटबंदी की थी उसके बारे में चर्चा क्यों नहीं करते? आज गैस सिलेंडर 1000 रू. मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 4 महिने राज्य में सरकार चलाते हो गये। भाजपा कहती है 500 रू. में गैस सिलेंडर देंगे नहीं दिया।

रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच गारंटी लेकर आयी है। युवा न्याय, महिला न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और हिस्सेदारी न्याय यह कांग्रेस की गारंटी है। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया और पूरे देश में 25 लाख रू. हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार आने पर आंगनबाड़ी की सेविका साहायिका का मानदेय डबल किया जाएगा। अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो पहला काम 30 लाख युवाओं को नौकरी देने का होगा। उसमें भी 50 प्रतिशत महिलाओं के लिये रिर्जवेशन रहेगा। महंगाई चरम पर है कांग्रेस महिला न्याय गारंटी के माध्यम से हर साल 1 लाख रू. महिलाओं को देगी जिसमें 8333 रू. हर महीना जाएगा। कांग्रेस की सरकार आने पर मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 400 रू. की जाएगी। भारत में तानाशाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *