तबादला नीति के लिए मंत्री उप समितिः ताम्रध्वज साहू अध्यक्ष

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2022 की तबादला नीति की अनुशंसा करने हेतु एक मंत्री परिषद उप समिति का गठन किया गया है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू इसके अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं महिला  बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया इसकी सदस्य होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *