रायपुर। महान गायक एवं कवि प्रदीप के देश भक्तिपूर्ण गीतों की संगीतमय प्रस्तुति 12अगस्त को संध्या ६बजे वृन्दावन हाल में आयोजित है। आयोजक संस्था भारतीय सांस्कृतिक निधि के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द मिश्र ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव तथा वर्तमान परिवेश में उनके गीत सम सामयिक हैं। इस कार्यक्रम में अंचल के वरिष्ठ गायकों की भागीदारी होगी।