स्कूली बच्चों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउन हॉल में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का आज स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। प्रदर्शनी का आयोजन नागरिकों एवं बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में जानकारी देने तथा उनमें देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की गाथाओं और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन 15 से 21 अगस्त तक किया जा रहा है। आज विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित छायाचित्रों और उनके प्रेरणादायी जीवन प्रसंगों को रुचिपूर्वक देखा। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास तथा प्रदेश की उपलब्धियों से भी परिचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *