मोहनदास की गिरफ़्तारी का प्रीति शुक्ला ने किया स्वागत

रायपुर। आपत्तिजनक बयान देने वाले टी.जी. मोहनदास की गिरफ़्तारी का महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने स्वागत किया है।

एक प्रेस  नोट जारी कर प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में छात्रों एवं युवाओं (मुख्य रूप से Gen-Z) द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के संदर्भ में केरल निवासी आरएसएस विचारक एवं भाजपा के पूर्व राज्य बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास ने अपने यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो जारी किए। इन वीडियो में उन्होंने अन्य बातों के साथ यह अत्यंत आपत्तिजनक बयान दिया कि प्रदर्शन में शामिल महिलाएँ/लड़कियाँ बलात्कार पसंद करती हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस हटा दी जाए तो सामूहिक बलात्कार होंगे, किंतु शिकायत नहीं होगी क्योंकि ये महिलाएँ बलात्कार पसंद करती हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने जैसे हिंसक सुझाव भी दिए थे।इस संबंध में महिला कांग्रेस द्वारा 29 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू को लिखित शिकायत दी गई थी। आज टी.जी. मोहनदास को उक्त आपत्तिजनक बयान के लिए केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कांग्रेस उक्त गिरफ्तारी का स्वागत करती है।

गिरफ्तारी पर प्रीति शुक्ला ने मिठाई बाँटकर कांग्रेसजनों के साथ ख़ुशियाँ मनायी। इस दौरान रायपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन, महिला नेत्री सबा अली, हज़रून बानो सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *