मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने फ़िल्म निर्देशक सतीश जैन ने ज़ल्द शूट पर जाने वाली अपनी फ़िल्म ‘झन भूलव मां बाप ला-2’ के लिए जागेश्वरी मेश्राम को कास्ट किया है।

जागेश्वरी बताती हैं- “झन भूलव माँ बाप ला- 2 में मैं बड़ी भाभी के कैरेक्टर में नज़र आऊंगी। मेरे अपोजिट मनोज जोशी नज़र आएंगे। छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े हर एक्टर-एक्ट्रेस का सतीश जी की फ़िल्म में काम करने का सपना होता है। मेरा भी था। वो कहते हैं न हर चीज का समय निर्धारित होता है। जो जब होना होता है तभी होता है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि ‘झन भूलौ मां बाप ला- 2’ में मैं अपना 100% दे पाऊं। कुछ ही हफ्तों पहले ‘मयारू भउजी- 2’ जो रिलीज़ हुई थी, मैंने उसमें हीरोइन की मां का कैरेक्टर प्ले किया था। माँ के बाद अब भाभी का कैरेक्टर करने का अपना अलग ही आनंद होगा और चैलेंज भी।

