मिसाल न्यूज़
हाल ही में राजधानी रायपुर में हुए निर्मल पांडे स्मृति फ़िल्म फेस्टिवल में शार्ट फ़िल्म ‘काली तुलसी’ के लिए प्रतिभा चौहान को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।
प्रतिभा बताती हैं- “जिस समय ‘काली तुलसी’ शूट हो रही थी मेरी तबीयत काफ़ी ख़राब थी। मुझे लगा चाहे जो हाल हो मुझे यह किरदार करना है। ऐसा गंभीर किरदार मैंने पहली बार किया। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर अविनाश शरण एवं डायरेक्टर जॉनसन अरुण हैं। मुख्य भूमिकाएं धर्मेन्द्र चौबे, योगेश अग्रवाल, सरला सेन, विक्रम सेंद्रे एवं शौर्य ज्योति ने निभाई हैं।”

