बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य से भाठापारा में जलभराव का खतरा… महापौर ने बिल्डर को काम रोकने कहा…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे आज जोरा क्षेत्र अंतर्गत भाठापारा मोहल्ले पहुंचीं। वहां से बारिश के दौरान गंदे पानी की निकासी की समस्या लगातार जो सुनने मिलती रही है का निरीक्षण किया। महापौर ने पाया कि एक बिल्डर व्दारा करवाए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण से बारिश में जलभराव का खतरा हो सकता है। महापौर ने तत्काल बिल्डर को निर्माण कार्य रोकने कहा।

भाठापारा के नागरिकों ने  महापौर को बताया कि बिल्डर राजेश अग्रवाल द्वारा वहां एक ज़मीन पर प्रोजेक्ट शुरु करने से पहले बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस बाउंड्रीवाल के कारण बस्ती में जलभराव का खतरा हो गया है। महापौर ने स्थल पर संबंधित भूमि स्वामी बिल्डर राजेश अग्रवाल को बुलवाया एवं रहवासियों की उपस्थिति में उनसे निकास समस्या पर चर्चा की। महापौर ने मानसून के दौरान निर्माण कार्य के नाम पर बस्ती के निकास के रास्ते में बाउंड्रीवाल निर्माण नहीं करने बिल्डर को कहा। साथ ही महापौर ने  मौके पर मौजूद अधिकारियों को मानसून के बाद बस्ती के गंदे पानी की सुगम निकासी हेतु नाला निर्माण का शीग्र प्रस्ताव बनाने निर्देशित किया।

महापौर ने जोरा बस्ती के तालाब का भी निरीक्षण किया। तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करवाने अधिकारियों को निर्देश दिए।

महापौर के जोरा भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू, जोन 9 कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता (नगर निवेश) आशुतोष सिंह, जोन 9 कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उपअभियंता रवि प्रभात साहू, आशुतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बारोन बंजारे एवं स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *