भूपेश बघेल व दीपक बैज नकटी जाकर तोड़फोड़ प्रभावित लोगों से मिले

मिसाल न्यूज़

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन, राजेन्द्र पप्पू बंजारे सहित अन्य नेता आज नकटी गांव पहुंचकर उन पीड़ित लोगों से मिले जिनका घर कल तोड़ गिराया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नकटी में गरीबों के घर उजाड़े जाने का कांग्रेस विरोध करती है। वहां 40 सालों से लोग घर बनाकर रह रहे थे। सरकार चाहती तो दूसरी जगह विधायकों की कॉलोनी बना सकती थी। नया रायपुर में 1 रू. फीट में सैकड़ों एकड़ जमीन एलॉट कर सकती थी। यह सरकार गरीब विरोधी है। हम गरीबों को तत्काल व्यवस्थापित करने की मांग करते हैं। जिनका मकान तोड़े हैं सरकार उनको मकान बनाकर दे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि परपीड़क भाजपा सरकार की कार्रवाई के कारण नकटी गांव के अनेक गरीब परिवारों के आशियाने उजड़ गए। गरीब और कमजोर वर्गों पर होने वाले किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी उनके न्याय और अधिकारों की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *