निगम उपायुक्त जायसवाल एवं कर्मचारी राठौर सेवानिवृत्त, निगम कमिश्नर ने किया सम्मान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम उपायुक्त रमेश जायसवाल आज सेवानिवृत्त हो गए। रायपुर नगर निगम रायपुर सहित विभिन्न नगरीय निकायों में लम्बी सेवाएं दे चुके जायसवाल का नगर निगम मुख्यालय में निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। निगम कमिश्नर ने आज ही सेवानिवृत्त हुए नगर निगम सामान्य प्रशासन विभाग के कर्मचारी अजय राठौर का भी शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।

जायसवाल एवं राठौर के सम्मान अवसर पर निगम अपर कमिश्नर लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्तगण, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंतागण सहित अन्य अधिकारी व  कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *