मिसाल न्यूज़
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि आज फिर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। पिछले दो महीने से देखने में यह आता रहा है कि कभी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं तो कभी निगम की ठेका रामकी कंपनी से जुड़े कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन सरकार फेल हो चुकी है।
आकाश तिवारी ने एक प्रेस नोट जारी कर रहा कि गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहे रायपुर नगर निगम की सफाई व्यवस्था चरमारी गई है। पूरे 70 वार्डों में कचरे का ढेर लगा हुआ है। महापौर एवं उनकी परिषद और जिम्मेदार अधिकारी चाहते तो सफाई कर्मचारियों के बकाया पारिश्रमिक का समय पर भुगतान हो जाता, लेकिन ठोस प्रयास ही नहीं किए गए। परेशानी शहरवासियों को झेलनी पड़ रही है। एक तरफ हम टैक्स वसूली में पूरा फोकस कर रहे हैं लेकिन क्या आम जनमानस को मूलभूत सुविधाएं देने पर भी हमारा फोकस है यह बड़ा सवाल है।

