निगम कमिश्नर ने अधिनस्थ अफसरों से कहा- आर्थिक स्थिति में लाना है सुधार, 77 दिनों तक रोजाना 1 करोड़ 62 लाख की राजस्व वसूली करें…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर संबित मिश्रा ने आज साप्ताहिक टीएल बैठक लेकर चल रहे कार्यों की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। नगर निगम की बेहद कमजोर आर्थिक को देखते हुए कमिश्नर ने निगम राजस्व विभाग के अमले को अगले 77 दिनों तक हर दिन 1 करोड़ 62 लाख रूपये की राजस्व वसूली का टारगेट दिया।

बैठक में निगम कमिश्नर ने कहा कि सभी जोन कमिश्नर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी लक्ष्य अनुसार प्रतिदिन राजस्व वसूली में लग जाएं।अवैध प्लाटिंग के सभी प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफाई कामगारों को वेतन भुगतान नियमित निर्धारित समय पर किए जाने जोन कमिश्नरों को निर्देशित दिए। ऑडिट आपत्तियों को नियमानुसार प्रकिया अंतर्गत निराकृत करने कहा। सीएम हेल्प लाइन नम्बर 1076 पर प्राप्त नगर निगम से संबंधित सभी आवेदनों का त्वरित निदान करने कहा।

बैठक में निगम अपर कमिश्नरगण लोकेश्वर साहू, पंकज के. शर्मा व श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर व इमरान खान, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नर, सभी डिप्टी कमिश्नर, कार्यपालन अभियंतागण एवं सभी विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *