मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर निगम के 10 नये एल्डरमेन (मनोनीत पार्षद) आज निगम सभापति सूर्यकांत राठौर से उनके कक्ष में मिले। सभापति ने उन सभी एल्डरमेनों को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की किताब भेंट करते हुए कहा कि यह आप सबके कार्य क्षेत्र में काम आएगी। सभापति ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एल्डरमेन रामकिकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडमुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी श्रीनिवास राव, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर एवं ऋषि साहू ने सभापति से उनके निगम कार्यालयीन कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू सहित निगम सचिवालय एवं सभापति कार्यालय के सबंधित कर्मचारीगण उपस्थिति थे।

