निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी एमडी ने फहराया तिरंगा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पर नगर निगम कमिश्नर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक संबित मिश्रा ने सिटी कोतवाली भवन स्थित रायपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय की छत पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। एमडी संबित मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं। उन्होंने भारत माता एवं महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्र गान किया। ध्वजारोहण के दौरान निगम अपर कमिश्नर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के सीओओ विनोद पाण्डेय, जोन 8 कार्यपालन अभियंता एवं रायपुर स्मार्ट सिटी प्रबंधक अतुल चोपड़ा, उपअभियंता एवं स्मार्ट सिटी सहायक प्रबंधक शुभम तिवारी, योगेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *