दिशा कॉलेज गेट से जगन्नाथ चौक तक अब कहलाएगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नारायण दास राठौर मार्ग

मिसाल न्यूज़

रायपुर। गरिमामयी कार्यक्रम में आज दिशा कॉलेज गेट से जगन्नाथ चौक (कोटा मार्ग) का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नारायण दास राठौर के नाम पर हुआ। यानी यह मार्ग अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दास  राठौर मार्ग के नाम से जाना जाएगा।  उल्लेखनीय है कि नगर निगम की सामान्य सभा से नामकरण का यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ था।

नामकरण कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद वार्ड (चौबे कॉलोनी) के पार्षद आनंद अग्रवाल, स्वतंत्रता सेनानी स्व. नारायण दास राठौर के परिवार के सदस्य रंजीत राठौर, सुधीर राठौर, शैलेन्द्र राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, जितेन्द्र राठौर, शरद राठौर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के मुरली मनोहर खंडेलवाल, सुनील बाजारी, राजेन्द्र उमाठे, महेश दुबे, मुकेश बावरिया, पी.आर. अहीर, राजेन्द्र चतुर्वेदी एवं अनिरुद्ध दुबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *