भरत नाट्यम में नाईशा को नृत्य मणि अवार्ड

रायपुर। कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई द्वारा 12 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रज्ञोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नाईशा नागदेवे ने भरत नाट्यम नृत्य किया, जिसके लिए उन्हें नृत्य मणि का अवॉर्ड मिला। साथ ही सेमी क्लासिकल में उनका तीसरा स्थान रहा। नाईशा फिल्म  प्रोड्यूसर दिव्या नागदेवे की बेटी हैं। नाईशा विगत 6 वर्षों से नृत्यम डांस एकेडमी भिलाई में भरतनाट्यम तथा अन्य नृत्य कला सीख रही हैं। इनके गुरु अनिल तांडी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *