रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल 14 व 15 कोः तीजन बाई, चेतन भगत एवं अनुराग बसु जैसी हस्तियां करेंगी शिरकत

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राजधानी रायपुर में 14 एवं 15 अक्टूबर को रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई, सुप्रसिद्ध लेखक चेतन भगत एवं जाने-माने फ़िल्मकार अनुराग बसु जैसी हस्तियां शिरकत करेंगी।

14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शार्ट फ़िल्म ‘राजिम’ से फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। 10.15 बजे दूसरी शार्ट फ़िल्म ‘इट्स ओके’ दिखाई जाएगी। 11 से 11.30 बजे दीप प्रज्जवलन एवं सम्मानित अतिथियों का परिचय होगा। इस दौरान पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई, सुप्रसिद्ध लेखक चेतन भगत एवं जाने-माने फ़िल्मकार अनुराग बसु दर्शकों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम का संचलान स्मिता शर्मा करेंगी। 11.30 से 12.15 तक ‘विचारों का इंद्रधनुष’ पर बातचीत होगी, जिसमें चेतन भगत, आलोक शुक्ला एवं प्रीति उपाध्याय शामिल होंगे। इसे होस्ट करेंगे न्यूज़ 24 के संदीप अखिल। 12.30 से 1.15 तक छत्तीसगढ़ की फ़िल्म पॉलिसी पर बातचीत होगी, जिसमें फ़िल्मकार अनुराग बसु, संंस्कृति विभाग के डायरेक्टर विवेक आचार्य तथा जाने-माने फ़िल्म निर्देशक व्दय मनोज वर्मा एवं अपूर्वधर बड़गैया हिस्सा लेंगे। इसे होस्ट करेंगे हरिभूमि के संपादक हिमांशु व्दिवेदी। 1.15 से 2 भोजनावकाश होगा। 2 से 2.45 तक छत्तीसगढ़ी बांस गीत प्रस्तुत होगा, जिसे संंजय सेन और उनकी टीम परफॉर्म करेगी। 3 से 3.30 बजे तक ‘ताल से ताल मिला’ सेशन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा होगी, हिस्सा लेंगे पर्टयन मंंडल के संचालक अनिल साहू, देवेन्द्र नायक, ललित पटवा, राकेश अग्रवाल एवंं सुनील तिवारी। 3. 45 से 4.30 ‘लीड अस जेन ज़ी’ वे में विजय विक्रम सिंह (‘बिग बॉस’ की आवाज़), डायरेक्टर रुनझून जैन, कलिनरी कंटेट क्रियेटर कृति शर्मा, तन्मय स्कालके (एनएआई) भाग लेंगे। 4.45 से 5.30 बजे ‘कबीर कल, आज और कल’ पर बातचीत होगी, जिसमें हिस्सा लेंगे पद्मश्री प्रहलाद तिपानिया, त्रयम्बक शर्मा एवं संजीव गुप्ता। इसे होस्ट करेंगे कुणाल शुक्ला। 5.45 से 6.30 तक छोटे छोटे शहरों से का प्रदर्शन सेशन होगा, जिसमें शामिल होंगे सत्या व्यास, श्रद्धा थवाइत एवं रॉकी दासवानी। इसे होस्ट करेंगे गौरव गिरजा शुक्ला। 6.45 से 7.30 ‘अ साउंड स्टोरी’ में अजीत सिंह राठौर एवं नीरज विक्रम हिस्सा लेंगे। इसे होस्ट करेंगी प्रीति उपाध्याय। 7.45 को शार्ट फ़िल्म ‘मेला’ दिखाई जाएगी, जिसके डायरेक्टर सैयद शादान हैं। 8.15 को शार्ट फ़िल्म ‘पिचकारी’ का प्रदर्शन होगा, जिसकी डायरेक्टर रूनझुन जैन हैं। 8.30 बजे शार्ट फ़िल्म ‘क्रमशः’ दिखाई जाएगी।

15 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे डाक्यूमेंट्री फ़िल्म ‘लाल जोहार’ का प्रदर्शन होगा। यह फ़िल्म श्रमिक नेता शंकर गुहा नियोगी को समर्पित है। इसके डायरेक्टर राज कुमार सोनी हैं। 11 बजे फीचर फ़िल्म ‘माई क्लाइंट्स वाइफ’ दिखाई जाएगी। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर उज्जवल दीपक व भास्कर तिवारी हैं। डायरेक्टर प्रभाकर पंत हैं। 1 बजे से 1.45 तक भोजनावकाश रहेगा। 1.45 को फ़िल्म ‘फोर सम’ दिखाई जाएगी। इसके प्रोड्यूसर अभिषेक ग्वाल तथा लेखक व निर्देशक नीरज ग्वाल हैं। 3.35 बजे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘महूं कुंंवारा तहूं कुंवारी’ दिखाई जाएगी। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर रॉकी दासवानी, मनोज वर्मा एवंं नीरज विक्रम हैं। डायरेक्टर मनोज वर्मा हैं। 6.30 बजे फ़िल्म ‘चमन बहार’ का प्रदर्शन होगा जिसके प्रोड्यूसर सिद्धार्थ आनंद कुमार व विक्रम मेहरा तथा डायरेक्टर अपूर्वधर बड़गैया हैं। 8.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *