फिल्मफेयर के मंच पर बॉलीवुड सितारों को देखिये लाइव, सलमान मचाएंगे धमाल

मुम्बई संंवाददाता

मुम्बई। फिल्मफेयर ने फिल्मफेयर अवार्ड्स के 68वें संस्करण के लिए टिकटों की बिक्री की घोषणा कर दी है। अपने पसंदीदा सितारों को करीब से देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। 27 अप्रैल को महाराष्ट्र टूरिज्म के साथ 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को प्रतिष्ठित ब्लैक लेडी (फिल्मफेयर ) का पुरस्कार मिलेगा। मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में लाइव आयोजित होने इस पुरस्कार समारोह बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की जानी मानी हस्तिया शामिल होंगी | मेगास्टार सलमान खान फिल्मफेयर पुरस्कारों के 68वें संस्करण के मेजबान के रूप में पहली बार मंच पर धमाल मचाएंगे।

जहां बॉलीवुड डीवाज़ और इंडस्ट्री के जानी मानी हस्तियां अपने सबसे आकर्षक अवतार में रेड कार्पेट पर चलेंगी, वहीं पुरस्कारों में विक्की कौशल, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और जैकलीन फर्नांडीज अपने प्रशंसकों के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रतिष्ठित पुरस्कारों को एक पायदान ऊपर ले जाते हुए मंच पर धमाल मचाने के लिए भारतीय सिनेमा के महानायक सलमान खान होंगे, जो पहली बार बहु-प्रतिभाशाली आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल के सह-मेजबान के रूप में इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों और फिल्म निर्माताओं को अंतिम वर्ष में उनके लुभावने और अद्भुत प्रदर्शन के लिए पुरस्कार लेते हुए देख सकते हैं। इसके लिए बुक माय शो पर टिकट खरीद सकते हैं। अवार्ड समारोह का प्रसारण कलर्स और जियो सिनेमा पर एक साथ होगा। अगले दिन 28 अप्रैल को रात 9:00 बजे इसका पुनः प्रसारण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *