सभी नव मनोनीत 11 एल्डरमेन 6 की विशेष सामान्य सभा में लेंगे हिस्सा… कलेक्टर 2 जुलाई को दिलाएंगे शपथ…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन व्दारा रायपुर नगर निगम के लिए नामांकित किए गए सभी 11 एल्डरमेन 6 जुलाई को निगम की होने जा रही विशेष सामान्य  सभा में हिस्सा लेंगे। 2 जुलाई को 11 बजे इन सभी को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह शपथ दिलाएंगे। शपथ कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में होगी। शपथ लेने वालों में रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. निवास राव, अनिल सोनकर, गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर एवं ऋषि साहू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *