मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जुलाई को करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण एवं लोकार्पण…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन 5 जुलाई को शाम 5:00 बजे होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता आवास पर्यावरण, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। मंत्री व्दय केदार कश्यप व गुरु खुशवंत साहेब तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विधायकगण राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू एवं पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *