जागेश्वरी ‘झन भूलव मां बाप ला- 2’ में निभाएंगी भाभी का किरदार

मिसाल न्यूज़

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने फ़िल्म निर्देशक सतीश जैन ने ज़ल्द शूट पर जाने वाली अपनी  फ़िल्म ‘झन भूलव मां बाप ला-2’ के लिए जागेश्वरी मेश्राम को कास्ट किया है।

जागेश्वरी बताती हैं- “झन भूलव माँ बाप ला- 2 में मैं बड़ी भाभी के कैरेक्टर में नज़र आऊंगी। मेरे अपोजिट मनोज जोशी नज़र आएंगे। छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े हर एक्टर-एक्ट्रेस का सतीश जी की फ़िल्म में काम करने का सपना होता है। मेरा भी था। वो कहते हैं न हर चीज का  समय निर्धारित होता है।  जो जब होना होता  है तभी होता है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि ‘झन भूलौ मां बाप ला- 2’ में मैं अपना 100% दे पाऊं। कुछ ही हफ्तों पहले ‘मयारू भउजी- 2’ जो रिलीज़ हुई थी, मैंने उसमें हीरोइन की मां का कैरेक्टर प्ले किया था। माँ के बाद अब भाभी का कैरेक्टर करने का अपना अलग ही आनंद होगा और चैलेंज भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *