भरोसा यात्रा में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश की पूरी 90 विधानसभाओं में कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज रायपुर उत्तर विधानसभा में भरोसा यात्रा निकली। बाइक रैली में रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा एवं रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए यात्रा में। रायपुर उत्तर के हर वार्ड में विधायक जुनेजा की बाइक रैली का स्वागत हुआ।

बाइक रैली जुनेजा के देवेंद्र नगर कार्यालय से रवाना हुई। लाल चौक पर पटेल समाज के गौरव भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रैली आगे बढ़ी। त्रिमूर्ति नगर देवेंद्र नगर, फाफाडीह अंडर एक्सप्रेस वे होते हुए पंडरी, लोधी पारा, शंकर नगर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड , रविशंकर शुक्ल वार्ड, तेलीबांधा ,गौरव पथ ,घड़ी चौक जय स्तंभ चौक ,मौदहापारा होते हुए स्टेशन रोड गुरुद्वारा में यात्रा का सफल समापन हुआ। भरोसा यात्रा में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, पार्षद सुरेश चन्नावर, आकाश तिवारी, रितेश त्रिपाठी, सुनील भुवाल, अमितेश भारतद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, अरूण जंघेल, दीपा बग्गा, सुनील छतवानी, अनवर हुसैन, नीलम जगत, शीतल कुलदीप बोगा, पुरषोत्तम बेहरा, कामरान अंसारी, अजीत कुकरेजा, मनोज मसंद, राकेश धोत्रे, कमल घृतलहरे एवंं गौतम यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *